जब आप अपने विश्वास के बारे में बताने के लिए पर्याप्त न जानते होंजब आप अपने विश्वास के बारे में बताने के लिए पर्याप्त न जानते हों

जब आप अपने विश्वास के बारे में बताने के लिए पर्याप्त न जानते हों

आगे बढ़ने के व्यावहारिक कदम

हम सब कहीं से शुरुआत करते हैं

हम में से कोई भी बाइबल के बारे में सब कुछ जानते हुए शुरुआत नहीं करता। हो सकता है आपने अभी-अभी विश्वास किया हो, या आपके माता-पिता ने कभी आपको बाइबल पढ़कर न सुनाई हो, या फिर बाइबल उठाए आपको बहुत समय हो गया हो और आप भूल गए हों। जानकारी की यह कमी हमारे लिए अपने विश्वास के बारे में भरोसे के साथ बताना कठिन बना सकती है। कारण चाहे जो भी हो, बस इतना जान लीजिए कि आप अकेले नहीं हैं। हम सब बाइबल के साथ अपनी यात्रा कुछ भी न जानते हुए शुरू करते हैं। चाहे हमें मसीही बने कई वर्ष हो गए हों, परमेश्‍वर, हमारी बाइबल और यीशु के बारे में सीखने के लिए हमेशा कुछ नया होता है। 

न जानना कोई समस्या नहीं है

लेकिन पर्याप्त न जानना यीशु के बारे में जो आप जानते हैं, उसे बताने से डरने का कारण नहीं है। अपने मित्रों के साथ सार्थक बातचीत करने के लिए आपको धर्मविज्ञान का विशेषज्ञ होने या बाइबल से जुड़े हर प्रश्न का उत्तर जानने की आवश्यकता नहीं है। बाइबल ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जिन्हें, आत्मिक अपरिपक्वता और सीमित समझ के बावजूद, परमेश्‍वर ने हज़ारों लोगों तक यीशु का सुसमाचार पहुँचाने के लिए इस्तेमाल किया। चेलों के बारे में सोचिए। वे मछुए थे, हिसाब-किताब रखनेवाले थे, और उनमें से एक तो एक गुप्त विद्रोही दल का सदस्य था! उनमें से कोई भी विद्वान नहीं था। फिर भी उन्हें संसार को यीशु के बारे में बताने का काम सौंपा गया। परमेश्‍वर के लिए पर्याप्त न जानना कोई समस्या नहीं है।

परमेश्‍वर हमें सिखाता है

याकूब की पुस्तक में लिखा है, "यदि तुम में से किसी को बुद्धि की घटी हो, तो परमेश्‍वर से माँगे, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है; और उसको दी जाएगी" (याकूब 1:5)। बाइबल के बारे में और अधिक जानना और उसके विषय में बोलने की बुद्धि में बढ़ना एक ऐसी प्रार्थना है जिसका उत्तर परमेश्‍वर हमेशा देता है। एक रात यीशु ने अपने चेलों से कहा कि वह मरने पर है और संसार में उसके कार्य को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी उन पर होगी (यूहन्ना 13:33-14:14)। स्वाभाविक था कि चेले घबरा गए। परन्तु यीशु यह कहकर उन्हें शान्ति देता है कि वह अपना पवित्र आत्मा भेजेगा, जो उन्हें वह सब कुछ सिखाएगा जो उन्हें जानना आवश्यक है, और जो कुछ उसने किया वह सब उन्हें स्मरण कराएगा (यूहन्ना 14:16; 15:26-27)। यदि आपको लगता है कि आप दूसरों से यीशु के बारे में बात करने के लिए पर्याप्त नहीं जानते, तो परमेश्‍वर से सहायता माँगिए! यह एक ऐसी प्रार्थना है जिसका उत्तर वह हमेशा देगा। 

आगे बढ़ने के व्यावहारिक कदम

1. एक समय में एक पुस्तक का अध्ययन करें: सभी मसीही परमेश्‍वर के वचन को भली-भाँति जानने के लिए बुलाए गए हैं। इसलिए बाइबल की किसी ऐसी पुस्तक को पढ़ने और उसका अध्ययन करने से शुरुआत करें जिसमें आपकी रुचि हो।

2. किसी अध्ययन समूह से जुड़ें: बाइबल का अध्ययन करने का सबसे अच्छा तरीका है दूसरों के साथ मिलकर करना। अपनी कलीसिया के किसी बाइबल अध्ययन समूह से जुड़ें, या अपनी कलीसिया के किसी अगुवे से अपने साथ बाइबल पढ़ने के लिए कहें।

3. छोटी-छोटी बातें बताएँ: यीशु के बारे में बात करने के लिए आपको सभी कठिन प्रश्नों के उत्तर जानने की आवश्यकता नहीं है। जो आप जानते हैं, उसके बारे में बात करना ही काफ़ी है — यीशु ने आपका जीवन कैसे बदला, और आप यीशु से प्रेम क्यों करते हैं। आपको आश्चर्य होगा कि आप कितना कुछ जानते हैं, और पवित्र आत्मा किस प्रकार कमियों को पूरा करने में आपकी सहायता करेगा।  

Spoken Gospel कैसे सहायता कर सकता है

हमारी गहरी इच्छा है कि बाइबल को समझना आसान बनाएँ, चाहे आप बाइबल से कितने भी परिचित हों। इसीलिए हम विचारोत्तेजक वीडियो, बाइबल पढ़ने की योजनाएँ और पॉडकास्ट बनाते हैं, ताकि आप अपनी बाइबल को बेहतर जान सकें और अधिक भरोसे के साथ यीशु के बारे में बातचीत कर सकें।

Spoken Gospel में हम हर दिन संसार भर के लोगों के साथ सुसमाचार बाँटते हैं। हमारे मिशन को पूरा करने में हमारी सहायता करके आप भी सुसमाचार बाँटना शुरू कर सकते हैं। मासिक या एक बार दान देनेवाले बनकर आप यीशु का सुसमाचार बाँटने में हमारे साझेदार और सहकर्मी बन जाते हैं (3 यूहन्ना 8)। आज ही दान देकर हमारे सहकर्मी बनने पर विचार करें।

निःशुल्क वीडियो, सीधे आपके इनबॉक्स में।